पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए अवैध पटाखे

ऊँचाहार, रायबरेली। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भण्डार किये गए अवैध पटाखे की खेप बरामद की है, मामले में पटाखा विक्रेता के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
रविवार की रात उपनिरीक्षक मनीष जायसवाल के साथ पुलिस टीम ने कस्बा स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के मकान के भीतर तहखाने में छापेमारी की, जहां पटाखे की खेप बरामद हुई, इस दौरान पुलिस ने अवैध तरीके से भंडारण किया 110 किलोग्राम पटाखा बरामद किया है,मामले में एसआई मनीष जायसवाल की तहरीर पर सम्बंधित के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
इस बाबत सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बस स्टैंड निवासी विजय गुप्ता के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।



