पटेल जयंती: दो सफाई कर्मी हुए सेवानिवृत्त

पालिका कर्मियों ने सम्मान से की विदाई

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद में सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर पालिका ने कार्यरत रहे दो सफाई कर्मचारियों के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

शनिवार को पालिका परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने सेवानिवृत्त दोनों ही सफाई कर्मचारियों नरेश बाल्मीकि,आनन्द स्वरूप बाल्मीकि का माल्यार्पण, शॉल,प्रतीक चिन्ह्र, उपहार भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर सभासद अर्जुन सिंह, सुशील पोरवाल,सोनू बाल्मीकि के अलावा पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, शिवम गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button