किचन में रखी ये 5 चीजें लाती हैं कंगाली, अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां; जानें सही वास्तु नियम

Vastu Shastra For Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का किचन सिर्फ खाना पकाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि, सेहत और बरकत का मुख्य केंद्र होता है। कई बार हम अनजाने में अपनी रसोई में कुछ ऐसा सामान रख देते हैं, जो भारी वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का कारण बन जाता है। अगर आप भी किचन में वास्तु से जुड़ी गलतियां कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये आपको मानसिक और आर्थिक रूप से कंगाल कर सकती हैं।

वास्तु विज्ञान के मुताबिक, किचन की दीवारों पर काले या बहुत गहरे रंगों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हमेशा क्रीम, सफेद, हल्का हरा, पीला या पेस्टल रंगों का ही चुनाव करें।

रसोई में सबसे ज्यादा की जाने वाली गलती है रातभर फ्रिज या स्लैब पर गूंथा हुआ आटा छोड़ना। वास्तु में इसे राहु और शनि के बुरे प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है, जो घर में कंगाली और तनाव लाता है।

पॉजिटिव एनर्जी को नष्ट करता है यहां रखा डस्टबिन

इसके साथ ही रसोईघर में डस्टबिन रखना भी बेहद अशुभ माना गया है, क्योंकि ये गंदगी से जुड़ी चीज है जो पॉजिटिव एनर्जी को नष्ट करती है। वहीं, चटके या टूटे-फूटे बर्तनों का इस्तेमाल आपके बनते हुए कामों में रुकावट डाल सकता है। अक्सर लोग अपनी सहूलियत के लिए किचन के डिब्बों के पास दवाइयां रख देते हैं, मगर ऐसा करने से घर के मुखिया और अन्य सदस्यों की सेहत पर निरंतर बुरा असर पड़ता है।

क्या आपका जन्म 7, 16 या 25 को हुआ है, केतु के प्रभाव से मिलती हैं ये गजब की खूबियां

कुछ आधुनिक किचनों में सजावट के लिए कांच या शीशे का इस्तेमाल होता है, मगर वास्तु के अनुसार रसोई में आईना लगाने से घर की शांति भंग होती है और क्लेश बढ़ता है। सबसे अहम नियम यह है कि रात के समय सिंक में जूठे बर्तन भूलकर भी न छोड़ें। रातभर जूठे बर्तन पड़े रहने से धन की देवी मां लक्ष्मी हमेशा के लिए रूठ जाती हैं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशहाली और तरक्की के लिए आज ही अपने किचन से इन चीजों को बाहर निकालें।

Related Articles

Back to top button