मुड़िया डीह आश्रम में दो नवंबर को होगा विराट अंतर्राष्ट्रीय दंगल
मुड़िया डीह आश्रम में पिछले 28 वर्षों से आयोजित हो रहा है दंगल

रायबरेली। जनपद के सुप्रसिद्ध बछरावां क्षेत्र के पठान गांव स्थित मां चामुंडा शक्तिपीठ मुड़िया डीह आश्रम में विगत 28 वर्षों से चले आ रहे दंगल के इस साल 29 वर्ष हो जाएंगे। दो नंवबर को आयोजित होने 28वें वर्ष के दंगल पर खास आयोजन किया जा रहा है। दंगल को सफल बनाने की तैयारी बहुत तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। इस 28वें दंगल की मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री रहेंगे। कन्नावा के पठान गांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा इस बार विदेशी पहलवान खासकर थाईलैंड, नेपाल के देशों के पहलवान इस बार दांव दिखाएंगे। इस बार दंगल में 100 जोड़ी कुश्तियां होंगी।
दंगल के आयोजक और मुड़िया डीह आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीकृष्ण जी महाराज ने बताया कि इस वर्ष कुश्ती को खास बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से कुश्ती का यह कारवां 29वें वर्ष में आ पहुँचा है। उन्होंने बताया कि 100 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की कुश्ती कमेटी कराती है। फाइनल कुश्ती 11 हजार से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक पहुँच जाती है। इस बार दंगल के मुख्य अतिथि के रुप में कई अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि दंगल में देश पूर्व रक्षामंत्री व सूबे के मुखिया रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 11 हजार रुपये की कुश्ती करायी जायेगी इसके साथ ही दंगल केसरी पहलवान को शील्ड और प्रशस्ति पत्र भी ट्रस्ट की तरफ से दिया जाता है।
वहीं इटौंजा के राजा भानु प्रताप सिंह की स्मृति में भी 11 हजार रुपए की उनके परिजनों की ओर से करायी जाती है। इसी क्रम में हास्य कलाकार स्व० राजू श्रीवास्तव की स्मृति में 5,100 रुपये की कुश्ती कराई जाएगी। इसके अलावा नीरु सिंह की स्मृति में भी 5,100 रुपये की कुश्ती होगी। दंगल में भारत के अलग-अलग कोनों से पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। महिला पहलवान भी दंगल की शोभा बढ़ाने के लिए इस बार फिर से दांव लगाएंगी। उन्होंने बताया कि देश एवं प्रदेश के सभी प्रसिद्ध अखाड़ों के पहलवानों को इस बार आमंत्रित किया गया है।



