दुर्गा पूजा महोत्सव है अपने अंतिम चरण में
गोमती तट पर गोमती मित्रों ने होने वाले मूर्ति विसर्जन के लिये कसी कमर

सुल्तानपुर :-रविवार को गोमती मित्र मंडल द्वारा सीताकुंड धाम पर विशेष स्वच्छता अभियान (श्रमदान) चलाया गया। प्रातः 06:00 बजे से शुरू हुआ यह श्रमदान 09:00 बजे तक चला, जिसमें गोमती मित्रों ने नदी तट और आसपास के परिसर की गहन सफाई की।
27 तारीख से शुरू हो रहे भव्य मूर्ति विसर्जन पर्व को देखते हुए गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा की दुर्गा पूजा का यह पावन पर्व हमारी आस्था का केंद्र है। मूर्ति विसर्जन के दौरान गोमती नदी को दूषित होने से बचाना और श्रद्धालुओं को सुगम वातावरण देना हम सभी का परम कर्तव्य है। गोमती मित्र मंडल स्वच्छता के इस रण में पूरी निष्ठा से मुस्तैद है।
इसके साथ ही गोमती मित्र मंडल द्वारा आगामी 27 तारीख को विसर्जन के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संगठन ने सभी नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और विसर्जन के दौरान नदी की मर्यादा का पालन करने की अपील की है।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,आरती संयोजक दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,मुन्ना सोनी,राम क्विंचल मौर्या,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,रामु सोनी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,आशुतोष,अर्जुन यादव,आभास शर्मा,आशु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।



