शिक्षक-शिक्षिकाओं का 50 घंटा प्रशिक्षण अनिवार्य
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साइबर सेफ्टी-सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

भरथना,इटावा। भरथना की शिक्षण संस्थान होली प्वाइण्ट एकेडमी में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वाधान में साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक र्प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विद्याार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिये मार्गदर्शन देने हेतु प्रशिक्षित करना था।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजे गये रिसोर्स पर्सन महेश कुमार कुशवाहा पीजीटी ब्रजकुँअर देवी अल्डरिच पब्लिक स्कूल उरई, अपर्णा अवस्थी एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर कानपुर पब्लिक स्कूल कन्नौज द्वारा अध्यापकों को साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी से जुड़े हुए पहलुओ का वर्णन करते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इस कार्यशाला का शुभारम्भ डा.कैलाश चन्द्र यादव प्रधानाचार्य पानकुँवर इन्टरनेशनल स्कूल इटावा ने सरस्वती माँ का माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्जवलन करके किया। उन्होने सीबीएसई द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की सराहना की तथा बताया की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सीबीएसई द्वारा 50 घंटे की कार्यशाला में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।
कार्यशाला में जिले के सीबीएसई के सभी प्रमुख विद्यालयों जयोत्री एकेडमी,अवध इंटरनेशनल स्कूल बकेवर,शान्ती पब्लिक स्कूल,लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल,देहली पब्लिक स्कूल,आमनीव विजन स्कूल,सन्त विवेकानन्द पब्लिक स्कूल इटावा, सेन्ट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल मैनपुरी,सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा,सेन्ट जेवियर स्कूल, चकरनगर,राइजिंग सन स्कूल,किड्स वैली स्कूल, होली प्वाइंट एकेडमी आदि स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विद्यालय डायरेक्टर डा. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक-शिक्षकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गई है। इस अवसर पर संस्था निदेशक डा.प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में दीपक सिंह चौहान,गौरव शाक्य,गौरव वर्मा,अरूण मोटवानी,गोविन्द शाक्य, आनन्द तिवारी,अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित,प्रमोद दुबे, अनुराधा पाठक,अनीता गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।



