आवारा सांड ने मजदूर पर किया हमला

जान से मारने को सांड ने जमीन पर पटक कर मजदूर को खूब रगड़ा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोढी में बीती शाम करीब 5 बजे देशी शराब ठेका के समीप उस समय हड़कम्प मच गया जब ग्राम मोढी निवासी एक किरायेदार मजदूर जितेन्द्र यादव उर्फ गुड़के 45 पुत्र राजेंद्र सिंह यादव को एक आवारा काले सांड ने सिर और सींग के बल से जान से मारने को पहले उठाकर जमीन पर पटक दिया फिर जमीन पर जमकर रगड़ डाला।

जानलेवा घटना को देखकर आस पास राहगीरों में बुरी तरह हडकम्प मच गया और कुछ जागरूक युवाओं ने लाठी डंडो के बल से सांड को ललकार कर बमुश्किल मजदूर जितेन्द्र यादव को बचाया।

हालांकि आवारा सांड के हमला में एक मजदूर की जान बच गई,लेकिन मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल अपनी पत्नी प्रीति यादव,बेटा विशाल 21 वर्ष,बेटी कु.आराध्या 13 वर्ष,बेटा हर्षित 10 वर्ष, कु.शानवी 6 वर्ष,के साथ ग्राम मोढी में एक किराए के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य करता है,घटना के दौरान मजदूर परिवार के लिए सब्जी लेने गया था।

Related Articles

Back to top button