5 बार की वर्ल्ड चैंपियन की अचानक वापसी! WBBL 12 में मेग लैनिंग को फिर मिली कमान, हैरान कर देगी वजह

wbbl 12 news: ऑस्ट्रेलिया को पांच बार विश्व कप जिताने वाली दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग एक बार फिर महिला बिग बैश लीग (WBBL 12) में मेलबर्न स्टार्स की अगुआई करती नजर आएंगी। पिछले दो सत्रों से कप्तानी संभाल रहीं 25 वर्षीय ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने अपने निजी खेल—खासकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी—पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। लैनिंग ने इससे पहले 2023 में स्टार्स की कमान संभाली थी और अब वह टीम को उसकी पहली डब्ल्यूबीबीएल ट्रॉफी दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

सदरलैंड ने पिछले सत्र में मेलबर्न स्टार्स को टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के आगामी अंतरराष्ट्रीय व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने कार्यभार कम करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को आने वाले महीनों में न्यूजीलैंड की मेजबानी के साथ-साथ श्रीलंका, भारत और दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है। टीम के नए मुख्य कोच रिचर्ड पायराह ने सदरलैंड के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि कप्तानी छोड़कर खेल पर फोकस करना साहस और परिपक्वता का परिचायक है। आगामी सत्र में लैनिंग, सदरलैंड और किम गर्थ मिलकर कोर लीडरशिप ग्रुप के तौर पर जिम्मेदारियां साझा करेंगी।

कोहली की जगह RCB का कप्तान बनने वाले थे पार्थिव पटेल, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल? पूर्व क्रिकेटर का खुलासा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद लैनिंग शानदार फॉर्म में हैं। पिछले डब्ल्यूबीबीएल सत्र में उन्होंने 479 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर का तमगा हासिल किया था। इसके अलावा वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) और द हंड्रेड में भी कप्तानी की भूमिका निभा चुकी हैं। लैनिंग ने साफ किया कि दोबारा कप्तानी उनकी मूल योजना में नहीं थी, लेकिन टीम हित में वह वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ मिलकर नेतृत्व करने को तैयार हैं। वहीं सदरलैंड आधिकारिक पद पर न रहते हुए भी लैनिंग के साथ मेंटॉर की भूमिका में जुड़ी रहेंगी।

देखें टीम में कौन कौन शामिल

मेलबर्न स्टार्स 29 अक्टूबर से अपने अभियान का आगाज करेगी। फ्रेंचाइजी ने 12 खिलाड़ियों के दल की घोषणा कर दी है, जिसमें सोफी डे, चार्ली डीन, किम गर्थ, डैनी गिब्सन, मैसी गिब्सन, एमी जोन्स, मेग लैनिंग, राइस मैककेना, इंडिगो नोबल, जॉर्जिया प्रेस्टविज, जो सैमुअल और एनाबेल सदरलैंड शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button