लीकेज सिलेण्डर से घर में लगी आग: तीन महिला एक पुरुष झुलसे

पितृ विसर्जन का खाना बनाने में दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

भरथना,इटावा। पितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों का पकवान बनाते समय रसोई गैस सिलेण्डर का रेग्युलेटर लीकेज होने से घर की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से हाहाकार के बीच चीख पुकार मच गई। भीषण अग्नि की चपेट में आने से दो महिलायें व एक पुरूष गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गये,जबकि एक वृद्ध महिला भगदड़ में चोटिल हो गई।

मोहल्लेवासियों ने अग्निकांड की सूचना पुलिस और फायरबिग्रेड को देकर निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।

और घर में भीषण आग की चपेट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल कर झुलसे लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहाँ गम्भीर रूप से आग में झुलसी दो महिलाएं,एक पुरुष की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैंफई पीजीआई रिफर कर दिया। तथा एक चोटिल वृद्ध महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई,लेकिन फायरबिग्रेड मशीन गली सकरी होने के कारण घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी,जिसपर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुँच मौजूद संसाधनों से आग बुझकर लोगो को राहत दिलाई।

शनिवार की सुबह कस्बा के मोहल्ला शुक्लागंज के एक मकान में उस समय चीख पुकार के बीच हाहाकार मच गया,जब घर की दूसरी मंजिल पर पितृ अमावस्या के अवसर पर घर की महिलायें पितरों का पकवान बना रही थीं। इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलेण्डर का रेग्युलेटर लीकेज हो गया और घर में भीषण आग लग गयी।

रसोई में कार्य कर रही महिलायें जब तक कुछ समझ पाती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग बुझाने के प्रयास में रश्मि 32 वर्ष पत्नी दीपू,सीमा उर्फ रानी 40 वर्ष पत्नी प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल व प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल 48 वर्ष पुत्र स्व. जगतानन्द आग में झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गये व बचाव के प्रयास में वृद्ध महिला लीला देवी 82 वर्ष पत्नी स्व. जगतानन्द सीढियों से गिरकर मामूली रूप से चोटिल होकर घायल हो गयीं। घर से निकलता धुंआ व परिजनों की चीख पुकार सुन आस पास के मोहल्लेवासी सहायता के लिए पहुँच गए उनके सहयोग से निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक उक्त परिजन आग की चपेट में आ गये थे। जिन्हें घर से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँच कर राहत कार्य शुरू कर दिए।

मोहल्लेवासियों के सहयोग से आग में झुलसे सभी गम्भीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल रश्मि व सीमा और प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल को सैंफई पीजीआई के लिए रिफर कर दिया तथा मामूली चोटिल वृद्ध लीला देवी का उपचार करने के उपरान्त घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने भी अग्निकांड में हुए नुकसान का निरीक्षण किया है।

Related Articles

Back to top button