लेखपालों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया शुरू
प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर व्हाट्सएप ग्रुपों से भी हुए अलग

जसवंतनगर,इटावा।तहसील लेखपाल अध्यक्ष जहीर खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार से लेखपालों ने सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया। संघ के निर्देश पर लेखपाल विभागीय ऑनलाइन कार्यों से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों से भी सामूहिक रूप से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के अगले निर्णय तक ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में लेखपाल विभागीय ऑनलाइन कार्यों में सहभागिता नहीं करेंगे। सभी लेखपालों से संगठन के निर्णय का पालन करने और आंदोलन में एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई है। आंदोलन के निर्णय से संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को भी अवगत कराया जा रहा है।
ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार से आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत समेत राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न ऑनलाइन कार्यों के निस्तारण पर असर पड़ने की संभावना है। लेखपालों का कहना है कि आगे की रणनीति प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के अनुसार तय की जाएगी। नया निर्देश जारी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा।



