सदर तहसील में प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल का लेखपालों ने किया भव्य स्वागत, गूंजे जिंदाबाद के नारे

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय महामंत्री राहुल पटेल के सुलतानपुर आगमन पर सदर तहसील में लेखपाल संघ ने बुधवार को उनका भव्य स्वागत किया। तहसील परिसर में पहुंचते ही लेखपाल साथियों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।जुलूस की शक्ल में तहसील कार्यालय तक लेकर आए।उनके साथ चल रहे लेखपाल “उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिंदाबाद, महामंत्री जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए चल रहे हैं। पूरे तहसील परिसर में लेखपालों की भारी भीड़ जुटी रही।स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला, जिला मंत्री रिंकू पाल, सदर तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील मंत्री सर्वेन्द्र पटेल सहित लंभुआ, बल्दीराय, जयसिंहपुर, कादीपुर तहसीलों के पदाधिकारी व सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय महामंत्री जी संगठन की मजबूती व लेखपालों की समस्याओं को लेकर दौरे पर हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। महामंत्री राहुल पटेल ने सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि लेखपालों के हितों के लिए संघ लगातार संघर्ष करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button