पीड़ित परिवारों से मिले सपा नेता, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

ऊँचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित परिवारों की समस्याओं को विधानसभा के सपा प्रभारी देवेंद्र भीमराज पासी एवं युवा सपा नेता अखिलेश यादव ने पार्टी के कई नेताओं के साथ जगतपुर ब्लॉक की ग्राम सभा उड़वा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
सपा नेताओं ने सीमा पासी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। वहीं मोहित सिंह के परिजनों से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान सपा के विधानसभा प्रभारी देवेंद्र भीमराज ने आरोप लगाया कि ऊंचाहार विधानसभा में पीडीए वर्ग के लोगों के साथ अन्याय की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस अवसर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को न्याय, सम्मान और सुरक्षा दिलाना है। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय होने पर पार्टी उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस मौके पर ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी देवेंद्र भीमराज पासी, ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी, जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष हसनैन, सुमित पटेल, पवन पटेल, रितेश गुप्ता, नरेंद्र यादव, कमलेश मौर्या सहित कई सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



