सलमान के शो से विदाई या गेम का हिस्सा, जानिए काजी तौकीर के बिग बॉस छोड़ने का असली सच!

Qazi Touqeer Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे मशहूर सिंगर काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक सनसनी फैल गई। इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा था कि काजी डेंगू की चपेट में आ गए हैं और गंभीर स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने सलमान खान के शो को अलविदा कह दिया है। इन तेज होती अटकलों और फैंस की बढ़ती चिंताओं के बीच अब काजी तौकीर की आधिकारिक टीम ने सोशल मीडिया पर स्थिति स्पष्ट करते हुए एक विस्तृत बयान जारी किया है।
शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं काजी तौकीर
टीम द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, काजी तौकीर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार और शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल बिग बॉस हाउस के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने उनकी पूरी जांच की और जरूरी दवाएं दीं। टीम ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। बयान में साफ किया गया कि काजी अभी भी खेल का सक्रिय हिस्सा हैं और शो के मेकर्स व मेडिकल स्टाफ लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। बीमारी और कमजोरी के बावजूद वह आराम के साथ-साथ अपनी क्षमतानुसार गेम में बने हुए हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
‘बॉर्डर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को चटाई धूल! ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, हिला बॉलीवुड
तौकीर की टीम ने दर्शकों और फैंस से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर उड़ रही किसी भी तरह की निराधार अफवाह पर ध्यान न दें। टीम ने समर्थकों से काजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने और अपना प्यार बनाए रखने का आग्रह किया है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि उनकी सेहत से जुड़ा हर अपडेट समय-समय पर फैंस के साथ साझा किया जाएगा। पूरी तरह ठीक होते ही काजी एक बार फिर अपने पुराने जोश और ऊर्जा के साथ घर में मुकाबला करते नजर आएंगे। बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर किया जा रहा है।



