माइनर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
शव मिलने के मात्र 10 घंटे बाद परिजनों ने जितेन्द्र के रूप में की शिनाख्त

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना रोड,बीते दिन सोमवार को पक्केताल के समीप ग्राम गंसरा सम्पर्क मार्ग स्थित माइनर के पानी में उतरता मिला अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है।
मृतक की शिनाख्त विनय कुमार उर्फ जितेंद्र 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र, निवासी बेला बस्ती,थाना बेला,जनपद औरैया के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र आंध्र प्रदेश के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। वह करीब दो दिन पहले अहमदाबाद से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। और भरथना कोतवाली क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे।
मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त विनय कुमार उर्फ जितेंद्र के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र के दाहिने हाथ पर ‘अंजलि’ नाम लिखा हुआ था। बताया गया कि अंजलि मृतक की भाभी की बहन है और बिहार की रहने वाली है।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र और अंजलि की शादी भी तय हो चुकी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह भरथना क्षेत्र तक कैसे पहुंचा,पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।



