बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने स्नातक मतदाताओं से किया जनसम्पर्क

महराजगंज, रायबरेली। विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। इसी के क्रम में चुनाव को लेकर शुक्रवार को लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इं० अवनीश कुमार सिंह ने बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज व अमांवा कस्बे में स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर संपर्क अभियान चलाया। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी इं० अवनीश कुमार सिंह ने संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओ व मतदाताओं संग चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि यह चुनाव आम चुनावों से अलग है, यह प्रबुद्ध वर्ग का चुनाव है इसलिए आप सभी से निवेदन है कि मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। महराजगंज ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम के बाद भाजपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी इं० अवनीश कुमार सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के निजी प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की।

बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ ही स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा उनके पक्ष में मतदान कराने पर विचार-विमर्श किया। भाजपा प्रत्याशी ने समर्थकों से क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, सुनील मौर्या, राजेन्द्र मौर्या,रंग बहादुर सिंह,राजेश मौर्या, राम सुंदर यादव, सुशील सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, पियूष साहू, दिलीप, सुरेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button