बाली में इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का भयानक एक्सीडेंट, टूटी रीढ़ की हड्डी

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड गलियारों से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा इंडोनेशिया के बाली में अपनी शूटिंग के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गई हैं। दुर्घटना इतनी तेज थी कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें बाली के ही एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में अपना इलाज करवा रही हैं।

बाली के अस्पताल में प्राथमिक उपचार और सर्जरी की सलाह

हादसे के बाद नुसरत की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी है। डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद यह स्पष्ट किया है कि रीढ़ की हड्डी में आए फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है। फिलहाल बाली में उनकी स्थिति को स्थिर रखने के लिए प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई अतिरिक्त परेशानी न हो।

एयर एंबुलेंस से मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी

बेहतर दवा पानी और अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं के लिए नुसरत भरूचा को वापस भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम के मुताबिक, अभिनेत्री को एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से सीधा मुंबई लाया जाएगा, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। इस वक्त टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकता नुसरत की सेहत और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित मेडिकल केयर उपलब्ध कराना है।

‘स्त्री 3’ के लिए दर्शकों को करना होगा लंबा इंतजार, जानें कब तक दस्तक देगी फिल्म

काम से लेना होगा ब्रेक, टीम ने की निजता की अपील

रीढ़ की हड्डी की चोट काफी संवेदनशील होती है और सर्जरी के बाद नुसरत को पूरी तरह से रिकवर होने में अच्छा-खासा समय लग सकता है। इसके चलते उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स और शूटिंग शेड्यूल को फिलहाल रोकना पड़ेगा। इस मुश्किल घड़ी में नुसरत की टीम ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों की दुआओं के लिए आभार जताया है। साथ ही मीडिया और फैंस से यह सख्त अपील की है कि अभिनेत्री के इलाज और स्वास्थ्य लाभ के दौरान उनकी निजता (Privacy) का पूरा सम्मान किया जाए। स्वास्थ्य से जुड़ी आगे की हर पुख्ता जानकारी सही समय पर साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button