Dhurandhar Records: सलमान का ये रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही फिल्म धुरंधर

Dhurandhar Records: बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म की हो रही है तो वो है रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मल्टीस्टारर धुरंधर। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने रविवार को सिर्फ भारत में ही करीब 45 करोड़ रुपये ठोक डाले। पहले दिन 29 करोड़ के साथ ओपनिंग लेने वाली फिल्म ने वीकेंड पर तहलका मचा रखा है। दुनिया भर में कुल कलेक्शन 170 करोड़ के पार पहुंच गया है। सब तरफ यही लग रहा था कि अब रिकॉर्ड्स की लाइन लगने वाली है।
मगर एक रिकॉर्ड ऐसा है जो आज भी सलमान खान के नाम चट्टान की तरह खड़ा है। जी हां हम बात कर रहे हैं टाइगर 3 के उस धमाकेदार सोमवार की। साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई टाइगर 3 ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को पूरे 59.50 करोड़ रुपये (लगभग 60 करोड़) सिर्फ भारत में कमा लिए थे। ये आंकड़ा आज तक कोई फिल्म नहीं छू पाई है।
सोमवार को कितनी कमाई की (Ranveer Singh Records)
सोमवार को धुरंधर ने भारत में सिर्फ 23 करोड़ का बिजनेस किया। मतलब सलमान खान के रिकॉर्ड से आधे से भी कम। टॉप-10 सबसे बड़ी सोमवार कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में भी धुरंधर अभी जगह नहीं बना पाई है। उस लिस्ट में टाइगर 3 आज भी नंबर-1 पर कब्जा जमाए बैठी है। उसके बाद बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2, पठान जैसी फिल्में आती हैं।
dhurandhar movie row: रणबीर की ‘धुरंधर’ हिट, पर इन दो विवादों ने किया बेहाल
फैंस भले ही धुरंधर की तारीफों के पुल बांध रहे हों मगर बॉक्स ऑफिस के कुछ किले अभी भी सलमान खान के पास ही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि कुछ मामलों में भाईजान अभी भी असली किंग हैं।
धुरंधर अब भी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। आने वाले दिनों में ये और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा। मगर फिलहाल टाइगर 3 का सोमवार वाला ताज (Salman Khan Movie Records) किसी के सिर पर नहीं सजा है।



