गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

देशभक्ति-स्वच्छता के नारों से गूंजे मार्ग

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने किया।

प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर देशभक्ति,स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़े। विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

विद्यालय में दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य,अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्था डायरेक्टर डॉ.संदीप पाण्डेय,प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह,गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी,अधिकार मित्र ऋषभ पाठक, लालमन,राजेंद्र सिंह, कु.नीरज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button