पक्के मकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

पीड़ितों ने कार्रवाई पर उठाए बड़े सवाल

ताखा,इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र के मौजा मुर्चा में गाटा संख्या 151 की भूमि को लेकर प्रशासन की कार्रवाई सामने आई है। कार्रवाई के दौरान ईश्वर दयाल कठेरिया,गिरीश यादव, नहार सिंह यादव समेत अन्य लोगों के पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि का क्षेत्रफल करीब 20 बीघा है। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद मौके पर हलचल मच गई और प्रभावित परिवारों में नाराजगी देखी गई।

वहीं,कार्रवाई से प्रभावित लोगों का आरोप है कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार जुर्माना भरते आ रहे हैं, इसके बावजूद उनके पक्के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। पीड़ितों ने कार्रवाई की प्रक्रिया और भूमि संबंधी स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

मामले में प्रशासन की ओर से भूमि के अभिलेखों और कार्रवाई के आधार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी जारी हैं।

Related Articles

Back to top button