जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (ई) एवं सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि फरियादियों को नियमानुसार त्वरित एवं उचित समाधान उपलब्ध कराना है

Related Articles

Back to top button