संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महराजगंज, रायबरेली। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ राजकिशोर तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार (AES/JE) और फाइलेरिया जैसी बीमारियों के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया।बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने चिन्हित किए गए संदिग्ध मरीजों और कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उसे ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने के तकनीकी तरीकों को समझाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अभियान के साथ ही 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर लोगों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के प्रयोग और मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रति जागरूक करने की रणनीति सिखाई। अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार पंचायती राज, और स्वास्थ्य विभाग के बीच आपसी तालमेल से जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान बीएसडब्ल्यू सत्येन्द्र, कमल श्रीवास्तव, सलिल सिंह व अंजनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button