बाइक की टक्कर से अध्यापक हुआ घायल

छिमारा से नगर आते समय हुआ हादसा, प्रधानाचार्य ने घायल अध्यापक को पहुंचाया सीएचसी

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला झड़ू छिमारा निवासी 61वर्षीय अध्यापक सियाराम पुत्र स्व. मोहर्दल सिंह सोमवार को गांव से नगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में अध्यापक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

रायनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह ने घायल अध्यापक को सड़क पर पड़ा देखा तो अपनी कार से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ.वीरेंद्र सिंह की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सीएचसी पहुँची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button