शॉट सर्किट से कपड़ा की दुकान धू-धूकर जली
आग में 30 लाख का नुकसान व्यापारी हुआ कंगाल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा की थोक सब्जी मण्डी चौधरी मार्केट में बीती रात्रि करीब ढाई बजे एक ताला बन्द कपड़ा की दुकान के अन्दर बिजली के शॉट सर्किट से भीषण आग लगने से रात्रि में गुजर रहे राहगीर और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में बुरी तरह हडकम्प मच गया।
सूचना मिलते ही बिना समय बिताए घटना स्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड मशीन सहित सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर कपड़ा की दुकान में लगी भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया,जिसके बात दुकान स्वामी राम किशोर खितौलिया पुत्र नाथूराम खितौलिया महावीर नगर को घटना से अवगत कराते हुए मौके पर बुलाया।
दुकान में आग लगने की खबर सुनते ही दुकान स्वामी कपड़ा व्यापारी राम किशोर खितौलिया बेहोश हो कर गिर पड़े। आस-पास के लोग उन्हें किसी तरह होश में लाकर मौके पहुंचे।
घटना के सम्बन्ध में कपड़ा व्यापारी राम किशोर खितौलिया ने बताया उनकी दुकान में पूरे जीवन की कमाई लगी हुई थी,गोलक में 13 हजार की नगदी,इन्वेंटर,बैटरी,फर्नीचर सहित सड़िया,शूटिंग शर्टिंग आदि कपड़े लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। जिसका शेष बची जिंदगी में भरपाई होना मुमकिन नहीं है।
घटना की सूचना पर कोतवाली और कस्बा पुलिस सहित राजस्व टीन ने जांच पड़ताल कर नुकसान का अनुमान लगाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू करदी है।



