जसवंतनगर तहसील अध्यक्ष बने अरुण “गुड्डन”

भारतीय किसान यूनियम टिकैत ने बैठक में की घोषणा

जसवंतनगर,इटावा। मलाजनी स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार उर्फ गुड्डन का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। अरुण कुमार ग्राम केवाला निवासी स्वर्गीय रामअवतार के पुत्र हैं, जो पूर्व में संगठन के तहसील अध्यक्ष रहे थे। उनके निधन के बाद संगठन की जिम्मेदारी अरुण कुमार को सौंपी गई है।

बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने अरुण कुमार उर्फ गुड्डन के मनोनयन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष से संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की अपेक्षा की।

इस दौरान किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार ने संगठन की नीतियों के अनुरूप किसानों के हित में कार्य करने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार, उपाध्यक्ष विनीत यादव, अनार सिंह यादव, संगठन के संरक्षक दरोगा जी सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अरुण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button