एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं कई जिंदगियां: अद्वैत फाउंडेशन

सुल्तानपुर। कूड़ेभारअद्वैत फाउंडेशन के 18 वर्ष पूर्ण होने और वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर स्पेक्ट्रम हाई फार्मेसी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जमोली स्थित संस्थान परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एनएच-330 अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित परिसर में आयोजित शिविर का मुख्य संदेश “Your One Unit of Blood Can Save Multiple Lives” रहा।

शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।शिविर में स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित आईटीआई, स्पेशल कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड कॉलेज और लॉ कॉलेज से जुड़े सदस्यों ने भी सहभागिता की। युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बनाया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस मानवीय कार्य के लिए आगे आना चाहिए।रक्तदाताओं को संस्था की ओर से डोनर कार्ड अथवा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आयोजकों के अनुसार भविष्य में रक्तदाता अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य को रक्त की आवश्यकता होने पर यह कार्ड उपयोगी होगा।

रक्त संग्रहण की प्रक्रिया रक्त केंद्र की विशेषज्ञ टीम की देखरेख में सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई। टीम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र यादव, लैब टेक्नीशियन विजय चन्द्र चौधरी व सुशील कुमार, काउंसलर अनुराग पाण्डेय, स्टाफ नर्स पूजा वर्मा, लैब अटेंडेंट कुलदीप कुमार, सहायक अब्बास अहमद और चालक रामयज्ञ शामिल रहे।इस अवसर पर अद्वैत फाउंडेशन व स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक राम किशोर पांडे, चेयरमैन आनंद सावरन और एचआर मैनेजर अनूप मिश्रा सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि मौजूद रहे। अमित मिश्रा, सौरभ मिश्रा, जितेन्द्र कुमार सिंह, शंकर दत्त उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, ज्योति शर्मा समेत कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

अतिथियों और स्टाफ ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए।शिविर की व्यवस्थाओं में बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के शाहिल कुरेशी, सौरभ यादव, दिव्यांशु वर्मा और रजत धुरिया तथा तृतीय वर्ष के हर्षित तिवारी, जिशान, अखिल अग्रहरि और कोमल चौरसिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मेडिकल टीम के सहयोग के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Back to top button