किसानों को मुफ्त मिलेंगी सरसों मिनी किट

ब्लॉक को मिला 1 हजार का लक्ष्य,आधार कार्ड,मोबाइल नंबर लाना होगा साथ

जसवंतनगर,इटावा। सरसों की बुवाई के सीजन में किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग की ओर से निशुल्क सरसों मिनी किट का वितरण किया जा रहा है। ब्लॉक को 1 हजार सरसों मिनी किट वितरण का लक्ष्य मिला है। इनमें से अब तक 100 किट किसानों को वितरित की जा चुकी हैं। शेष किट का वितरण भी पात्र किसानों को निशुल्क किया जाएगा।

एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने बताया कि सरसों की बुवाई के लिए यह उपयुक्त समय है। किसान ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर निशुल्क सरसों मिनी किट प्राप्त कर सकते हैं। किट लेने के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने पर वितरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने किसानों से अपील की कि सरसों की समय से बुवाई कर कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं। निशुल्क मिनी किट मिलने से किसानों को सरसों की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। विभाग की ओर से किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए समय से बुवाई और उपलब्ध कृषि संसाधनों का लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button