मनमोहक प्रस्तुति देख मन मोहा: भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्राचीन शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया राधाष्टमी जन्मोत्सव

जसवंतनगर,इटावा। रेलमंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को ‘रेलमंडी के राजा’ के दरबार में राधाष्टमी जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने राधा रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और राधा रानी के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

राधा रानी के स्वरूप में सजीं छोटी-छोटी बालिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बालिकाओं की प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की। जन्मोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कमेटी की ओर से समय-समय पर धार्मिक आयोजन कराए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

इस दौरान नीरज यादव, विजयपाल यादव, दीपू यादव,देवेश त्रिपाठी, कैलाश,बीटू,भोले, सुमित,शिवांग,डॉ.प्रतीक यादव,सचिन,अनूप, दीपक,शिवम,जीतू, अभिषेक,सनी यादव, प्रशांत,गोलू यादव रजत, लकी,अंकुश,हर्षित,सोनू, आकाश,अंश और सागर समेत मंदिर कमेटी के पदाधिकारी,सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button