Bigg Boss Weekend Ka Vaar: स्टेज पर अचानक गिरे सलमान खान, प्रोमो देख उड़े फैंस के होश; फिर देर रात एक्टर ने खुद बताया सच

Bigg Boss Weekend Ka Vaar 2026: ‘बिग बॉस’ का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड इस समय इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने दर्शकों और घर के सभी सदस्यों की सांसें अटका दीं।
एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने अचानक बार-बार सीने में तेज दर्द की शिकायत की और दो-तीन बार अपना सीना पकड़ा। हालात तब और चिंताजनक नजर आए जब सलमान मंच पर ही जमीन पर गिर पड़े। इसके तुरंत बाद सामने आए नए प्रोमो में सलमान दर्द से कराहते हुए मेडिकल टीम और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते दिखे, जिससे सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगीं।
तौकीर को आइना दिखाने के लिए किया था अभिनय
हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम वास्तव में सलमान खान द्वारा रचा गया एक सुनियोजित ड्रामा था। प्रोमो के अगले ही हिस्से में जब सभी घरवाले घबरा गए, तब जमीन पर लेटे सलमान अचानक मुस्कुराते हुए बोले, “तौकीर, मैं अभी जो कर रहा हूँ, ठीक वैसा ही तुम करते हो… मनोरंजन के लिए।”
सलमान की यह बात सुनते ही पूरा माहौल हल्का हो गया और सभी हंस पड़े। इसके बाद सलमान तुरंत उठ खड़े हुए, अपनी टोपी पहनी और तौकीर को समझाते हुए कहा कि वे अभिनय तो अच्छा करते हैं लेकिन उनका तरीका गलत दिशा में चला गया। इस पर अरिशफा ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनसे बेहतर अभिनेता कोई नहीं हो सकता, जिसका जवाब देते हुए सलमान ने हंसकर कहा कि वे भी कोई बुरे एक्टर नहीं हैं।
प्रोमो की एडिटिंग पर भड़के सलमान, देर रात मांगी माफी
एपिसोड ऑन-एयर होने और प्रोमो वायरल होने के बाद जब प्रशंसकों की चिंताएं बढ़ गईं, तो सलमान खान ने देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा कर स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा, “भगवान की कृपा से मुझे कुछ नहीं हुआ है और मैं पूरी तरह ठीक हूँ।” सलमान ने मेकर्स द्वारा प्रोमो काटे जाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रोमो को जिस तरह से एडिट किया गया, वह पूरी तरह गलत था।
इसने संदर्भ को दबा दिया और ऐसा पेश किया जैसे वे खुद पीड़ित हों। सलमान ने बताया कि उनका असल मकसद यह दिखाना था कि काज़ी घर के अंदर किस तरह गलत व्यवहार कर रहे हैं—एक ऐसी बात जिसे घर के 15 सदस्य भी नहीं भांप पाए। सलमान ने आगे लिखा कि प्रोमो को सनसनीखेज बनाकर पेश किए जाने के लिए वे माफी मांगते हैं और मेकर्स शो के प्रमोशन के लिए ऐसे फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए वे उनकी ओर से भी दर्शकों से क्षमा चाहते हैं।
बॉडी शेमर्स और ट्रोल्स पर भी फूटा सलमान का गुस्सा
‘वीकेंड का वार’ के मंच से सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दूसरों का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को भी जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कैटरीना कैफ का सीधे तौर पर नाम लिए बिना उन लोगों को कड़ी फटकार लगाई जो महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर उन्हें भद्दे कमेंट्स और ट्रोलिंग का शिकार बनाते हैं। सलमान ने अपनी शर्ट उतारकर खुद की फिटनेस दिखाते हुए ट्रोल्स को खुली चुनौती दी और कहा, “देखो, मेरे कोई एब्स नहीं हैं; क्या अब तुम मुझे ट्रोल करोगे?”
सलमान के साथ फिल्म में आई थीं नजर, फिर जिंदगी ने बदला रुख; आज घर से चलाती हैं टिफिन सर्विस
पैपराजी के भद्दे एंगल और बैक शॉट्स पर लगाई क्लास
ट्रोल्स के साथ-साथ सलमान ने अभिनेत्रियों के अनुचित वीडियो और तस्वीरें खींचने वाले पैपराजी (फोटोग्राफर्स) की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में सवाल किया कि पैपराजी को अभिनेत्रियों के अजीब ‘बैक शॉट्स’ लेने और कैमरों को आपत्तिजनक तरीके से ज़ूम करने में शर्म क्यों नहीं आती। सलमान ने नाराजगी जताते हुए महिलाओं को कड़ा रुख अपनाने की सलाह दी और कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को तुरंत सबक सिखाना चाहिए और पूछना चाहिए कि क्या वे अपनी माँ और बहनों की भी ऐसी ही तस्वीरें खींचते हैं।


