19 सितंबर को राजनगर एक्सटेंशन में निकलेगी भव्य कार शोभायात्रा, 20 से 26 सितंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

गाजियाबाद। श्री सनातन परिवार फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामलीला मैदान, वीवीआईपी मॉल के निकट 20 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री कृष्ण नाम महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा की गईं।
पत्रकार वार्ता में कथाव्यास श्रद्धेय शिवानंद सनातनी भाई श्री (तीर्थ नैमिषारण्य), कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, कथा संयोजक अभिषेक शर्मा तथा कथा कमेटी के महामंत्री अनिल शर्मा मौजूद रहे।
कथाव्यास शिवानंद सनातनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 19 सितंबर को शाम चार बजे राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में विशाल कार शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की खास बात यह होगी कि इसमें केवल चार पहिया वाहनों यानी कारों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और धार्मिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के अंत में उन्होंने आयोजन में सहयोग कर रहे संरक्षक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कथा संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि कथाव्यास शिवानंद सनातनी पिछले करीब एक माह से राजनगर एक्सटेंशन में प्रवास कर रहे हैं और क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों में जाकर लोगों को कथा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में कथा पंडाल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
आयोजन के संरक्षक मंडल में अजय शर्मा (डायरेक्टर, एवीएस), विवेक त्यागी (डायरेक्टर, एवीएस), देवेंद्र सागवान (डायरेक्टर, एवीएस), प्रवीण त्यागी (डायरेक्टर, वीवीआईपी), सुदन रावत (समाजसेवी), प्रवीण चौधरी (दिल्ली-मेरठ), सोनू त्यागी (वाइस चेयरमैन, बैंक्वेट हॉल), रविंद्र कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर), प्रदीप शर्मा (सीए) और के.पी. गुप्ता (डायरेक्टर, केपीजी ग्रुप) सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।



