बड़ा उलटफेर! वेस्टइंडीज सीरीज से बुमराह-अय्यर समेत 8 खिलाड़ी बाहर, BCCI ने किया नई टीम का ऐलान

India vs West Indies ODI squad 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर गई टीम के आठ सदस्यों—जिनमें मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शामिल हैं—को इसमें जगह नहीं मिली है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज़ भारत में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। यह समय जापान में होने वाले ‘एशियन गेम्स 2026’ के दौरान ही पड़ रहा है। श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें एशियन गेम्स की टीम में चुना गया है। इसके अलावा, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
सीरीज कब्जे में आते ही कप्तान अय्यर का मास्टरस्ट्रोक! आखिरी मैच में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया की शक्ल
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण, दूसरे खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिला है, जिनमें स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। वहीं, पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में बुलाया गया है और वे अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में उप-कप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और नमन धीर।



