हम्माम वहीद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग में मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग में हम्माम वहीद को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। हम्माम वहीद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, राजेंद्र पाल गौतम तथाअजय राय जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

हम्माम वहीद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की पूरी टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के संदेश और विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। इन मुद्दों को मजबूती से उठाना और पार्टी की आवाज को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी।

हम्माम वहीद ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button