रविंद्र चौहान के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़े शुभचिंतक, केक काटकर मनाया जश्न
दीर्घायु, तंदुरुस्ती और कामयाबी की कामना, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के दो बार पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा के अध्यक्ष रविंद्र चौहान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार, मित्रों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान रविंद्र चौहान को उपहार भेंट कर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया और खुशियां साझा कीं। उपस्थित लोगों ने भाई रविंद्र चौहान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और निरंतर कामयाबी के लिए दुआ की।
इस मौके पर इन्दरजीत सिंह टीटू, महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, संजीव अरोड़ा, विजय कौशिक, दिनेश शर्मा, दीपा सिरोही, आयुष कौशिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व पार्षद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मधु शर्मा ने भी समारोह में उपस्थित होकर रविंद्र चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सभी ने रविंद्र चौहान के साथ अपनी आत्मीयता और शुभकामनाएं साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।



