केलादेवी दर्शन को साइकिल से रवाना हुए श्रद्धालु
=भगवान धर्मशाला से छह श्रद्धालुओं ने शुरू की यात्रा,आस्था के साथ तय करेंगे लंबा सफर,

जसवंतनगर,इटावा। राजस्थान राज्य के करौली स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी मंदिर के दर्शन के लिए नगर से छह श्रद्धालु सोमवार को साइकिलों से रवाना हुए। भगवान की धर्मशाला, कैस्त गाँव से सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू की। सभी श्रद्धालु साइकिल से ही करौली पहुंचकर माता कैलादेवी के दर्शन करेंगे।
यात्रा में वीर सिंह, हरिशंकर, शरण सिंह, टिंचू, उदल सिंह और बृजेश शामिल हैं। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने माता की पूजा कर सकुशल यात्रा और दर्शन की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता कैलादेवी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते उन्होंने साइकिल से करौली तक पहुंचने का संकल्प लिया है। लंबा सफर होने के बावजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की।


