अभिषेक आजाद बने प्रदेश संगठन मंत्री

ऑल इंडिया उलेमा- माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा के अभिषेक को कानपुर मंडल का मिला मुख्य प्रभारी का दायित्व

जसवंतनगर,इटावा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में अभिषेक आजाद को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन मंत्री एवं कानपुर मंडल का मुख्य प्रभारी बनाए जाने पर रविवार को सराय भूपत-कटेखेड़ा स्थित उनके आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ऑल इंडिया उलेमा व माशाइख बोर्ड यूनिट इटावा के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया तथा फोटो फ्रेम भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

बोर्ड के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सचिव हाजी शेख आफताफ, उपाध्यक्ष शेख नवाब, उपाध्यक्ष रियाज अब्बासी,समीर अब्बासी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोज्जम,प्रदेश सचिव हमीद भाई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई ने भी अभिषेक आजाद को शॉल ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी की मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

अभिषेक आजाद ने सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने के साथ ही समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मौजूद रहे भर्थना विधानसभा 201 प्रत्याशी विक्की कठेरिया,भीम आर्मी नेता गौरव आज़ाद,संदीप,कुंदन,धीरज, मुकेश कुमार आदि लोगों ने अभिषेक आजाद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button