सिनेमा फॉर वैल्यूज’ पहल के तहत 60 विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’, संस्कार और संस्कृति का मिला संदेश

 

गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद साउथ एंड द्वारा सेवा एवं संस्कारों को समर्पित पहल ‘सिनेमा फॉर वैल्यूज – संस्कारों की ओर एक कदम’ के अंतर्गत उदान स्कूल के 60 होनहार विद्यार्थियों को आरडीसी स्थित गौर मॉल में प्रेरणादायी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आस्था, नैतिक मूल्यों और जीवन के आदर्शों से जोड़ना रहा। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान हनुमान जी के साहस, समर्पण, सेवा, अनुशासन और सकारात्मक सोच जैसे गुणों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. आलोक गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को केवल शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है। उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छे संस्कार, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का मार्गदर्शन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के मन में सकारात्मक विचारों का बीजारोपण करते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में रोटेरियन डॉ. आलोक गोयल, रोटेरियन सुमित गर्ग, रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन गिरीश पुरी और रोटेरियन पुनीत गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब सदस्यों ने कहा कि बच्चों के जीवन में संस्कार, संस्कृति और सकारात्मक सोच का बीज बोना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। क्लब द्वारा इस प्रकार की पहल को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button