गणेश चतुर्थी के साथ ही दुर्गा पूजा का आगाज
गोमती मित्र मण्डल ने संभाला धाम

सुल्तानपुर:-गोमती मित्र मण्डल का साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम में प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक संपन्न हुआ। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए धाम में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर इस बार स्वच्छता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
श्रमदान के दौरान सीता उपवन की विशेष सफाई की गई। साथ ही धाम परिसर एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले स्थानों से गंदगी हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि पर्व और महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,सन्तकुमार प्रधान,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक कुमार तिवारी,अभय सोनी,अभय मिश्रा,आभास व स्थानीय निवासी शामिल रहे।



