राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

महराजगंज, रायबरेली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चैत्र रामनवमी पर्व पर कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। आयोजित शोभा यात्रा में राम दरबार झांकी ने सभी भक्त जनो को मुदित कर दिया।

भव्य शोभा यात्रा शांती नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर से निकल रंधावा रोड, बीच बजार, चंदापुर चौराहा, पूरे सुखई, दानेश्वर मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर पहुंची। मौके पर व्यापार मंडल के जिला स्तरीय पदाधिकारियो में जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला के के साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू चौपाल ,अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा व्यापार मण्डल सहित ज्ञान प्रकाश जायसवाल,सूर्यप्रकाश वर्मा, लल्लन वर्मा, कंचन वर्मा, विमल रस्तोगी,मुकेश मोदनवाल, संदीप वैश्य, मातादीन पासी, प्रिंकल सिंह, प्रशांत जायसवाल सहित सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहे, वही अतरेहटा गांव से भी भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

आयोजित शोभा यात्रा के दौरान घुड़सवारों की परेड आकर्षण का केंद्र रही वही रंग ग़ुलाल उड़ाते रामभक्तो के उत्साह को देख लोगो ने जय श्री राम के नारे लगा रामनवमी मनाई। मौके पर शिवशंकर शुक्ला, नीरज प्रधान, उज्जवल अवस्थी, शत्रुहन वर्मा, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, विकास शुक्ला, अभिनव शुक्ला, विद्या बहादुर वर्मा, संतलाल पासी, सहित दर्जनों रामभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button