निपुण भारत मिशन को मिली गति, पांचवें चरण के FLN प्रशिक्षण का शुभारम्भ

सुल्तानपुर-निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की कड़ी में बीआरसी बल्दीराय में सोमवार को FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के पांचवें चरण के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 100 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। कक्ष संख्या एक में 50 और कक्ष संख्या दो में 50 शिक्षकों के दो बैच बनाए गए हैं।

इस अवसर पर बतौर संदर्भदाता एआरपी विकास सिंह, शिवाकांत बैश्य, किरन यादव और अमरनाथ यादव ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित में निपुण बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को वीणा, सारंगी, मृदंग, आनंदमय गणित, प्रिंट रिच सामग्री, जीआरआर पद्धति, प्रवाहपूर्ण पठन, स्वतंत्र लेखन और साप्ताहिक आकलन की नवीन विधियां सिखाई गईं। बताया गया कि अब शिक्षण केवल किताबी नहीं, बल्कि टॉय बेस्ड पेडागोजी, गतिविधि आधारित और अनुभवात्मक लर्निंग पर होगा। शिक्षकों को निपुण टीचर ऐप, ज्ञान समीक्षा ऐप और निपुण प्लस ऐप के प्रयोग की भी जानकारी दी गई।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय ने कहा कि “ब्लॉक में FLN के चार चरणों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। सोमवार से पांचवें चरण का पहला दिन शुरू हुआ है। कुल छह चरणों में यह प्रशिक्षण पूरा होना है। हमारा लक्ष्य है कि बल्दीराय का हर विद्यालय निपुण विद्यालय बने। जिन विद्यालयों में बच्चे निपुण लक्ष्य हासिल कर लेंगे, उन्हें निपुण विद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को अपने विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करें और स्थान समीक्षा ऐप तथा व्हाट्सएप ग्रुप FLN पर अपनी दैनिक रिपोर्टिंग करें।

Related Articles

Back to top button