बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को आरएसएम डीह ने किया सम्मानित

डीह बीआरसी पर आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्लॉक के दर्जनों शिक्षक हुए सम्मानित

रायबरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डीह ब्लॉक में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे ही शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढाते रहना होगा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संजय कनौजिया व एसआरजी शैलेंद्र सिंह द्वारा शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया साथ ही साथ डीह ब्लॉक में कार्य कर रहे समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अंकुर मिश्रा, आलोक मिश्रा, विकास पाल एवं विनय त्रिपाठी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बेहतर काम करने पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संगीता मौर्य, शिव प्रकाश, विजयकांती, प्रिया सिंह, श्रद्धा सिंह, प्रतिभा सिंह, वासुदेव मौर्य, अवनीश कुमार, राना लाल सिंह, शैलेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप कुमार, बृजेश यादव, शिक्षामित्र स्मिता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश व अनुदेशक अखिलेश सिंह सम्मानित किए गए।

डीह ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, महामंत्री रवीन्द्र सिंह यादव व कार्यकारी अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कौशलेंद्र सिंह, अतुल मिश्र, प्रदीप कुमार, रविंद्र प्रताप दीपेश अवस्थी, सत्यानंद मिश्रा, चंद्रशेखर, प्रतिभा वर्मा, ममता यादव, प्रतिभा वाजपेई, सरिता श्रीवास्तव, सीमा, सुरभि आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button