एबीवीपी इकाई का पुनर्गठन: अजेंद्र बने अध्यक्ष

विजय नंदवंशी को नगर मंत्री की मिली जिम्मेदारी

जसवंतनगर,इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठनात्मक पुनर्गठन में अजेंद्र गौर को नगर अध्यक्ष और विजय नंदवंशी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह सुनील धनगर रहे। चुनाव अधिकारी एवं प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में इटावा विभाग के विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया, जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी तथा तहसील संयोजक रोहित गुप्ता मौजूद रहे।

पुनर्गठन के दौरान अंकित साकेत को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। आयुष शर्मा,श्रेयांश नंदवंशी, कृष्ण शर्मा और पार्थ अग्निहोत्री को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी मिली। कुनाल द्विवेदी को नगर सोशल मीडिया संयोजक और अर्पित शाक्य को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। विशाल को नगर एसएफडी संयोजक तथा संगम को सह-संयोजक बनाया गया।

इसी क्रम में देव को नगर एसएफएस संयोजक और अवनीश को सह-संयोजक,यश गुप्ता को नगर खेलो भारत संयोजक तथा विकास सविता को सह खेलो भारत संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर्यन,संदेश, विकास,आदित्य,यश, धैर्य एवं देव को जिम्मेदारी प्रदान की गई।

विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करे। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से ही संगठन को नई गति मिलती है। जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यार्थी परिषद के विचारों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। संगठन को निरंतर आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button