रेडक्रॉस ने 120 गर्भवती महिलाओं को वितरित की पोषण पोटली

मातृत्व पोषण पोटली अभियान के तहत संजयनगर के राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय में हुआ आयोजन

गाजियाबाद। रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मातृत्व पोषण पोटली अभियान के तहत मंगलवार को संजयनगर स्थित राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 120 गर्भवती माताओं एवं बहनों को पोषण पोटली वितरित की गई।

रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति सुभाष गुप्ता के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमित गुप्ता ने विभिन्न रोटरी क्लबों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई।

सुभाष गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन की कमी महसूस न होने देना है, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे और आने वाली संतान भी स्वस्थ एवं हृष्ट-पुष्ट हो।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान एम.सी. गौड़, संजना सिंह, विपिन अग्रवाल, गीता शर्मा, दीपक त्यागी, राजीव त्यागी, मुदित माथुर, उषा गर्ग, अंजू गर्ग, निशा गुप्ता और वीना शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन संजय यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button