तीसरी बार कुलदीप गुप्ता बने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

नगर अध्यक्ष बने रवि सोनी

सुल्तानपुर:- नीति आयोग एवं कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा पंजीकृत संस्था काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्तानपुर की जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी तथा मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना। वहीं राजेश महेश्वरी को जिला महामंत्री तथा रवि सोनी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि नई टीम पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि “सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकता और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

इस अवसर पर बृजेश खत्री, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद द्विवेदी, विजय टंडन, संतोष जायसवाल, अशोक दिव्या, राजीव श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, अश्वनी वर्मा, हरिशंकर, मनोज जैन, माणिकलाल, शुभम जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button