बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने अच्छी खबर शेयर की! 40 की उम्र में बनने वाली हैं मां

Actress Pregnancy Announcement: बॉलीवुड और टीवी जगत से एक बेहद खूबसूरत खुशखबरी सामने आई है। जानी-मानी अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। 40 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कश्मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद अनोखी और क्यूट तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है।

‘मॉम’ और ‘डैड’ कैप्शन के साथ समुद्र किनारे से दी गुड न्यूज

कश्मीरा ईरानी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में समुद्र किनारे रखे दो नारियल दिखाई दे रहे हैं। इन नारियलों पर नीले और गुलाबी रंग की टोपियां व सनग्लासेस सजे हुए हैं, जिन पर ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखा हुआ है। इस प्यारी तस्वीर के साथ कैप्शन में कश्मीरा ने लिखा—”अभी का हाल… जल्द ही आ रहा है…”। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड व टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्रिटीज की ओर से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।

‘अंबर धारा’ से मिली थी घर-घर पहचान, सलमान-आमिर की फिल्मों में भी किया काम

कश्मीरा ईरानी ने टीवी सीरियल से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी है। उन्हें टीवी धारावाहिक ‘अंबर धारा’ में निभाए गए मुख्य किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वह ‘पीके’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘रंगून’, ‘भारत’ और ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर, जानें कितने करोड़ कमा डाले

2024 में पायलट अक्षत सक्सेना संग की थी शादी

कश्मीरा ईरानी ने वर्ष 2024 में पेशे से पायलट अक्षत सक्सेना के साथ शादी रचाई थी। अक्षत पायलट होने के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और वेब सीरीज ‘सफेद सागर’ में नजर आ चुके हैं। अब शादी के दो साल बाद यह खूबसूरत कपल अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहा है और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button