सुभास पार्टी की मासिक परिचर्चा आयोजित, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

गाजियाबाद। सुभास पार्टी की मासिक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद परिचर्चा का शुभारंभ हुआ। सत्येंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिवस आगामी 17 सितंबर को है। इस अवसर पर उनके जन्मदिवस को एक परिवार मिलन कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी करनी होगी और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

परिचर्चा में आगे बोलते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि महानगर अध्यक्ष होने के नाते पार्टी को संगठित करना और स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परिवार मिलन कार्यक्रम को सफल बनाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा।

इसके बाद धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिवस पर “एक शाम अशोक श्रीवास्तव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि उनके व्यक्तित्व एवं पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया जा सके।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

इस परिचर्चा में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंह, राम गणेश सिंह, रामनरेश ठाकुर, राजेंद्र गौतम, दीपक वर्मा, रिंकू, संजय श्रीवास्तव, गौरव गर्ग सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button