न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, परीक्षा परिणाम, अनुशासन एवं सर्वांगीण प्रगति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों, विषयवार प्रगति, उपस्थिति तथा व्यवहार संबंधी जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और अध्यापकों के बीच संवाद स्थापित करना तथा छात्रों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना था |

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहें तथा घर पर नियमित अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ-साथ उनके नैतिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलती है।

संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में रुचि दिखाई तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें प्राइमरी विंग में आराध्या(प्रथम),प्रख्या (द्वितीय),जूनियर विंग में नित्या(प्रथम),आयुषी(द्वितीय),सीनियर विंग में शिक्षा(प्रथम)आराध्या(द्वितीय) रहे|अभिभावकों ने छात्रों के इन प्रयासों को सराहना की |

इस आयोजन में अभिभावक अंबिका जायसवाल व रवीना सिद्दीकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई |

कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा सौम्या,आयरा व शिक्षक हरिओम गुप्ता व शिक्षिका प्रियांशी प्रवीण द्वारा किया गया |कार्यक्रम में उप -प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव, मंजली अवस्थी,दिव्यांशी मिश्रा ,एकता श्रीवास्तव,स्वाति सोनकर ,स्वप्निल शुक्ला,आलोक पांडेय आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button