बंगाल के इस चुनाव में TMC का परचम, 23 में से 15 सीटों पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत; BJP बुरी तरह हारी

West Bengal Bar Council Election Results 2026: पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी की पार्टी समर्थित वकीलों ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल करते हुए 23 में से 15 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। इस चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी केवल 3 सीटों पर सिमट गई, जबकि वाम मोर्चा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली।

महिला सीटों पर भी टीएमसी का दबदबा

चुनाव परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि महिला आरक्षण के तहत तय 5 सीटों में से 4 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने परचम लहराया, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 2 अतिरिक्त महिला सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा, जिससे काउंसिल में कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी।

75 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला

इस बार काउंसिल चुनाव में कुल 75 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसमें टीएमसी के 23, बीजेपी के 22, लेफ्ट फ्रंट के 12 और 18 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे। टीएमसी ने न केवल अपना दबदबा साबित किया बल्कि मजबूत प्रदर्शन दोहराया। वहीं कांग्रेस अपनी 2 सीटें बचाने में सफल रही, जबकि लेफ्ट फ्रंट को एक सीट का नुकसान हुआ और उसकी सीटें 4 से घटकर 3 रह गईं। टीएमसी लीगल सेल के नेता सुभाषिश चक्रवर्ती ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनके साथ वैश्वानर चटर्जी, अंसार मंडल, अशोक देब, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी जैसे प्रमुख चेहरों ने भी बाजी मारी।

बदल गई BJP की पूरी रणनीति, क्या यूपी-पंजाब जीतने का ये नया फॉर्मूला काम आएगा

जल्द होगा नई काउंसिल का गठन

तृणमूल लीगल सेल के सदस्य संजय वर्धन के अनुसार, राज्य भर की जिला अदालतों के वकीलों के मतदान के आधार पर यह फैसला हुआ है। नतीजों की घोषणा के साथ ही बार काउंसिल के नए बोर्ड के गठन की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button