सेवा कार्य में आगे आए आशीष तिवारी, दो जरूरतमंद परिवारों को दी आर्थिक सहायता

सुल्तानपुर। गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सेवार्थम फाउंडेशन लगातार सेवा कार्यों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आशीष तिवारी ने दो जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया।अर्जुनपुर निवासी कुंवर बहादुर पाल की माता के निधन की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष तिवारी उनके परिवार के सहयोग के लिए आगे आए।

उन्होंने दाह संस्कार से लेकर तेरहवीं संस्कार तक होने वाले खर्च में सहयोग के लिए परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।वहीं, संसारीपुर निवासी राजपत गोसाईं के निधन की जानकारी मिलने पर उनके परिवार की सहायता के लिए भी डॉ. आशीष तिवारी ने 11 हजार रुपये प्रदान किए। यह राशि तेरहवीं संस्कार के खर्च में सहयोग के लिए दी गई।

डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सेवार्थम फाउंडेशन आगे भी आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेगा। परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button