वाहन दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। दो बाइकों के बीच आमने सामने से हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल युवक को जिला अस्पताल से एम्स के लिए एक रेफर किया गया है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
पूरे रक्षपाल मजरे अरखा गाँव निवासी अभिषेक मौर्य 20 वर्ष गाँव के साहिल 18 वर्ष के साथ बाइक से शनिवार को किसी काम से ऊँचाहार आया हुआ था, जहां से देर शाम घर लौट रहा था, तभी प्लाई फैक्ट्री के पास लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार पंकज 28 वर्ष निवासी मीरगंज मजरे बहेरवा से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई,टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए, और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही अभिषेक व पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को हालत में सुधार न होने पर दरियापुर स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद दोंनो मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
इस बाबत कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।



