जानकी भवन में भव्य तीज महोत्सव, ज्योति और नीलम बनीं तीज क्वीन

40 महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की झांकियां रहीं आकर्षण

गाजियाबाद। हरियाली तीज महोत्सव समिति द्वारा शनिवार को जानकी भवन, रामलीला मैदान, घंटाघर में भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेमचन्द गुप्ता के सौजन्य तथा ताराचंद बंसल, अजय कुमार गोयल व अमित बंसल के सहयोग से हुआ।

मुख्य संयोजिका शालिनी गोयल और संयोजक अजय कुमार गोयल के संचालन में हुए समारोह में महिलाओं ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। करीब 40 महिलाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, हनुमान जी और काली मां की झांकियां विशेष आकर्षण रहीं।

ग्रुप-1 में ज्योति गर्ग और ग्रुप-2 में नीलम गर्ग ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब जीता। कार्यक्रम में अतिथियों ने 21 लकी ड्रॉ निकाले। महिलाओं के लिए बनाया गया सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चटपटी चाट का आनंद लिया।

इस अवसर पर प्रेमचन्द गुप्ता, राशि गर्ग, पवन गोयल, डॉ. मधु पोद्दार, सुबोध गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, अमित गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button