चलती मेमू ट्रेन से गिरी युवती: घायल

चलती मेमू ट्रेन से उतरने में प्लेटफॉर्म पर गिरने से हुई दुर्घटना

भरथना,इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवती प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव लालपुर समसपुर निवासी करीब 26 वर्षीय सोनी पुत्री जयप्रकाश अपने पिता जयप्रकाश के साथ भरथना स्टेशन पहुंची थी. बताया गया कि वह अलीगढ़-गोविंदपुरी फास्ट मेमू ट्रेन संख्या 64704 में यात्रा कर रहे अपने किसी रिश्तेदार को सामान देने के लिए भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरी थीं। सामान देने के लिए वह ट्रेन के अंदर गई थीं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। सोनी ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गिरकर घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल अवलेंद्र कुमार तथा आरपीएफ हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button